सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Census in Uttar Pradesh: Self-enumeration concludes, nearly 5 million people have filled out forms; Census wo

यूपी में जनगणना: खत्म हुई स्वगणना, करीब 50 लाख लोगों ने भरे फॉर्म; शुक्रवार से घर-घर जाएंगे जनगणना कर्मी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 21 May 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Census in UP: यूपी में स्वगणना की प्रक्रिया आज से पूरी हो गई। प्रदेश में करीब 50 लाख लोगों ने इससे संबंधित फॉर्म भरा। 22 मई से जनगणना कर्मी घर-घर जाकर डिटेल लेंगे। 

Census in Uttar Pradesh: Self-enumeration concludes, nearly 5 million people have filled out forms; Census wo
प्रदेश में 22 मई से घर-घर जाएंगे मतगणना कर्मी।
विज्ञापन

विस्तार

जनगणना-2027 के तहत चल रही स्वगणना की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। दो सप्ताह में प्रदेश के 46.93 लाख लोगाें ने स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की। अब शुक्रवार से जनगणना कर्मी घर घर जाएंगे। जिनके फॉर्म भरे जा चुके हैं उनका सत्यापन करेंगे, वहीं जिन्होंने फॉर्म नहीं भरें हैं उनके फॉर्म भरवाकर प्रक्रिया पूरी करवाएंगे। ये प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी।



सात मई से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसकेे तहत परिवार के मुखिया को पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरना था। उसमें व्यक्तिगत जानकारी के साथ परिवारीजनों की संख्या व मकान संबंधित जानकारी देनी थी। ये सुविधा हर किसी के लिए उपलब्ध थी। बृहस्पतिवार तक इसकी समयसीमा तय की गई थी। जनगणना की मुख्य अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश से 46.93 लाख लोगों ने फॉर्म भरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शुक्रवार से जब जनगणना कर्मी घर घर जाएंगे तब इन फॉर्म भरने वालों से उनकी जानकारी का सत्यापन करेंगे। वहीं जिन लोगों ने फॉर्म नहीं भरे हैं उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जनगणना कर्मी खुद उनके फॉर्म भरवाएंगे। इसके लिए परिवार के मुखिया को सही जानकारी जनगणना कर्मी को उपलब्ध करवानी होगी। विभाग की ओर से अपील की गई है वह प्रक्रिया में सहयोग करें। जो भी जानकारी मांगी जाएगी वह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन


शाहजहांपुर में भरे गए सबसे अधिक फॉर्म
स्वगणना की प्रक्रिया में सबसे अधिक फॉर्म 2.96 लाख भरे गए हैं। शाहजहांपुर शीर्ष पर रहा। वहीं दूसरे स्थान पर आजमगढ़ है, जहां 2.78 लाख फॉर्म भरे गए। इसके अलावा बरेली में 2.71 लाख, मुरादाबाद में 2.32 लाख और सोनभद्र में 1.61 लाख फार्म भरे गए। लखनऊ इसमें काफी पीछे रहा। यहां सिर्फ 98 हजार फॉर्म भरे गए। अगर बॉटम-पांच जिलों की बात करें इसमें कौशांबी, हमीरपुर, संतकबीरनगर, जालौन और बांदा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed