फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Challenges posed by AI in literature to be discussed

Lucknow News: साहित्य में एआई की चुनौतियों पर होगा मंथन

Sat, 24 Oct 2026 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Challenges posed by AI in literature to be discussed
लखनऊ। निशातगंज स्थित कैफी आजमी सभागार में 22 नवंबर को कथाक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से शाम छह बजे तक चलने वाले इस अखिल भारतीय कार्यक्रम का विषय ''एआई : साहित्य, चुनौतियां और भविष्य'' रखा गया है। कार्यक्रम के माध्यम से साहित्य और रचनात्मकता पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, उसकी संभावनाओं और सीमाओं पर संवाद किया जाएगा। क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कहानी, कविता और उपन्यास लिखने में मनुष्य की जगह ले सकती है? क्या मशीन के लिखे साहित्य को मौलिक और रचनात्मक माना जा सकता है? साहित्य में मानवीय संवेदना, कल्पना और सामाजिक सरोकारों की भूमिका क्या होगी? इन सवालों पर कथाक्रम के 34वें समारोह में देशभर के साहित्यकार, आलोचक और तकनीकी विशेषज्ञ मंथन करेंगे। आयोजक शैलेंद्र सागर ने बताया कि कार्यक्रम की संयोजन समिति में साहित्यकार शिवमूर्ति, राकेश, रजनी गुप्त और वीरेंद्र सारंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed