Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chandrashekhar Azad and Asaduddin Owaisi announced the alliance for UP Election 2027.

यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन: 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का एलान, चंद्रशेखर होंगे सीएम कैंडिडेट

Thu, 12 Nov 2026 12:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 12 Nov 2026 12:49 PM IST
सार

यूपी में सांसद चंद्रशेखर आजाद और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का एलान कर दिया है। नए बनाए गए गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया गया है।

विज्ञापन
Chandrashekhar Azad and Asaduddin Owaisi announced the alliance for UP Election 2027.
प्रेसवार्ता कर गठबंधन का एलान किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सांसद चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का एलान कर दिया है। गठबंधन का नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है। गठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद को बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो तस्वीर आपके सामने है उसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है। अभी इसमें दो दल हैं। ये तीसरा मोर्चा नहीं, ये पहला मोर्चा है। ये बहुत मजबूत मोर्चा। जैसे जैसे इसमें कमजोर, पीड़ित लोग जुड़ते जाएंगे वैसे वैसे ये मोर्चा मजबूत हो जाएगा। 
विज्ञापन


लंबे समय से पार्टियों ने वादा किया कि वह बहुजन समाज के साथ हैं और उनके हक के लिए काम करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकारें बदली, मुख्यमंत्री बदलते गए। लेकिन बहुजन समाज के लिए कुछ नहीं किया गया। आज जो किसी तरह से पढ़ गया तो वो बेरोजगार है। जो आवाज उठाता है तो उसके ख़िलाफ केस दर्ज होते हैं, लाठियां चलाई जाती हैं। अब तो क़ानून बना दिया है जो आवाज उठायेगा उसे सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरा मानना है कि अब अपमान का घूंट नहीं पीना है। अब खुद ताकतवर बनेंगे, किसी के सामने हाथ नहीं फैलायएंगे। उन सभी की मदद करेंगे जो पीड़ित, शोषित और वंचित हैं। जो वर्तमान सरकार है इसमें ना कोई जिंदा सुरक्षित है न मरने के बाद। मुझे जेल भेजा गया। जमानत हुई तो एनएसए लगा दिया गया। हाथरस कांड हुआ। बेटी को रात में पेट्रोल डाल कर जला दिया गया। उनके परिवार से नौकरी का वादा किया, नहीं पूरा किया। इसी तरह प्रयागराज, गोरखपुर और कासगंज और संतकबितनगर में झोपड़ी जला दी गईं। काकोरी में पासी समाज के शख्स को पेशाब चटवाई गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed