सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chandrashekhar Azad said: Religious freedom of minorities has been snatched away, action will be taken if a Mu

चंद्रशेखर आजाद बोले: छीनी गई अल्पसंख्यकों की धार्मिक आजादी, ईद पर मुस्लिम सड़क पर पैर भी रख दें तो कार्रवाई

अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Jul 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandrashekhar Azad: आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ईद पर मुसलमान यदि सड़क पर पैर भी रखे तो कार्रवाई हो जाती है। 

Chandrashekhar Azad said: Religious freedom of minorities has been snatched away, action will be taken if a Mu
कार्यक्रम में बोलते सांसद आजाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अल्पसंख्यकों की धार्मिक आजादी को छीना जा रहा है। मुसलमानों को शूद्र बनाने की कोशिश हो रही हैं। एक तरफ सरकार कांवड़ यात्रा के इंतजाम करती है, वहीं ईद की नमाज में मुसलमान सड़क पर पैर भी रख दे तो कार्यवाही हो जाती है। उन्होंने दलित, पिछड़े और मुसलमानों के सियासी गठजोड़ बनाने पर जोर दिया। शनिवार को वो पार्टी के मुस्लिम संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

Trending Videos


आजाद समाज पार्टी काशीराम की ओर से अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कंवेन्शन सेंटर में आयोजित संवाद में उन्होंने कहा कि ये सिर्फ संवाद नहीं, आंदोलन की आगाज है। आज मुस्कराने के हालात नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जो सरकार के साथ नही है उनके अधिकारों को छीना जा रहा है, उनका शोषण हो रहा है, यादव, लोधी, कुर्मी, साहू कोई बचा नही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं धामपुर में मुसलमानों की दुकानें क्यों बंद कराई गईं। वो दुकानें तो मीट की नहीं, चाय और नाई की दुकानें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू ढाबा संचालक को पीटा गया। हालात ये हैं कि कानपुर में दरोगा ही व्यापारी का अपहरण कर रंगदारी मांग रहे है। उन्होंने कहा कि ये कौन सी सोच है कि इटावा कथावाचक की चोटी काटकर मूत्र से शुद्ध किया गया। उन्होंने कहा कि अगर संविधान की रक्षा नहीं कर सकते तो कुर्सी छोड़ क्यों नहीं देते हैं। उन्होंने इलाहाबाद की घटना का हवाला देकर कहा कि दलित समाज के बच्चों के साथ हुए अन्याय को हम कभी नही भूलेंगे। उन्होंने नाम लिए बगैर सपा पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि एक पार्टी ने 18 प्रतिशत की गारंटी दी लेकिन सरकार में आने पर अठन्नी भी नहीं दी। नफरत व नकारात्मक राजनीति के हवाले से उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम भाजपा को वोट दे तो भाजपा नीचे से नंबर एक पर आ जाएगी।

हमारी सरकार में मुस्लिम भी बन सकता है मुख्यमंत्री
चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि लोकतंत्र में जिनका वोट होगा उनका राज होगा। धार्मिक आजादी, अन्याय, जुल्म से तभी छुटकारा मिलेगा जब हम सत्ता में होंगे। हमें किसी को हराने के लिए नही बल्कि पार्टी को जिताने के लिए ताकत लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजाद पार्टी के संविधान में संख्या के हिसाब से भागीदारी का प्रावधान है। अगर हमारी सरकार बनी तो मुस्लिम, पिछड़ा, दलित कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम संवाद के बाद अब पिछड़ा, दलित सम्मेलन होंगे। 

उन्होंने कहा कि चुनाव मेनिफेस्टो में वक्फ, शिक्षा, अन्याय को लेकर पार्टी का स्टैंड होगा। ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन के बाबर अशरफ ने कहा कि चुप रहना जुल्म का साथ देने के बराबर है। ये लड़ाई इंसाफ बनाम जुल्म के बराबर है। पूर्व न्यायाधीश बीडी नकवी ने कहा कि जब तक पिछड़े, दलित और मुसलमान एकजुट होकर सत्ता में नही आएंगे समस्या का समाधान नही होगा। उन्होंने आजाद समाज पार्टी को एक लाख रूपये का योगदान दिया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़, महासचिव मोहम्मद आकिब, आरिफ खान आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed