{"_id":"69dc9a6ad0ce5f341c042b31","slug":"video-sasatha-khal-mahakabha-2026-rakashha-matara-rajanatha-saha-na-bugdhhaya-khalya-ka-utasaha-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल महाकुंभ 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल महाकुंभ 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
राजधानी लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 'सांसद खेल महाकुंभ 2026' का आयोजन हो रहा है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव उपस्थित रहे।
इस मौके पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि अब प्रदेश में खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि रोजगार की गारंटी है। ओलंपिक, एशियन गेम्स या विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी सेवा में नियुक्त किया जाएगा। ललित उपाध्याय और अर्जुन देशवाल जैसे खिलाड़ियों को DSP बनाया जा चुका है। अन्य को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि पदक विजेताओं की इनामी राशि में दो से चार गुना तक की वृद्धि की गई है। पुलिस विभाग में 500 से अधिक भर्तियां हो चुकी हैं। मंत्री ने 'खेलोगे कूदोगे होगे खराब' की पुरानी कहावत को नकारते हुए 'खेलेगा यूपी, बढ़ेगा यूपी' का नया मंत्र दिया। इस दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शुक्ला, ओपी श्रीवास्तव,नीरज बोरा व अन्य भाजपा नेता शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।