सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Child dies of fever, sparks uproar over allegations that he was ill after vaccination

Lucknow News: बुखार से बच्चे की मौत, टीका लगाने के बाद तबीयत बिगडने का आरोप लगाकर हंगामा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Child dies of fever, sparks uproar over allegations that he was ill after vaccination
गमगीन परिजन और जांच करने पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। रहीमाबाद स्थित गहदो गांव में शुक्रवार को बुखार से ग्रस्त दो माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने टीका लगने के बाद बच्चे की मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीएमओ का कहना है कि टीका लगने से किसी बच्चे की मौत नहीं हुई है।
Trending Videos




छह अप्रैल को माल सीएचसी की आशा कार्यकर्ता शांति और एएनएम रमाकांति टीका लगाने के लिए गहदो गांव गई थीं। इस दौरान साहिल अहमद के दो माह के बेटे मोहम्मद उमर को भी टीका लगाया गया। साहिल अहमद ने आरोप लगाया कि टीका लगवाने के बाद बच्चे को तेज बुखार चढ़ गया था। एएनएम ने बुखार की दवा दी थी, मगर उससे सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह बेटे की नाक से खून आने लगा और फिर मौत हो गई। वहीं, मां शबाना ने बताया कि उनका एक और बेटा ओमान 2 वर्ष का है। साहिल ने इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक को एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि टीका लगने के बाद बुखार जरूर आता है। टीके का साइड इफेक्ट आधा घंटे के बाद होता है। चार दिन बाद दुष्प्रभाव का कोई औचित्य नहीं है।



टीकाकरण के बाद ये बच्चे हुए बीमार

गांव में इमरान (9 माह), अलीजा (18 माह), आकर्ष (18 माह) और पवन कुमार (1 माह) की भी टीकाकरण के बाद तबीयत बिगड़ी। परिजन इन्हें सीएचसी ले गए, जहां इलाज के बाद चारों को घर भेज दिया गया।

Iआठ बच्चों को चार दिन पहले टीका लगा था। टीका लगने के बाद उसका दुष्प्रभाव तुरंत आता है। जिन चार बच्चों की हालत बिगड़ी थी, उन्हें बुखार की शिकायत थी। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। टीका लगने से बच्चे की मौत नहीं हुई है। जांच कराई जा रही है।
I
I- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओI

गमगीन परिजन और जांच करने पहुंची पुलिस।

गमगीन परिजन और जांच करने पहुंची पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article