{"_id":"69d95c7649981b38400027fe","slug":"the-teacher-robbed-the-jeweler-to-pay-off-her-debt-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1686344-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कर्ज चुकाने के लिए शिक्षिका ने सराफ से की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कर्ज चुकाने के लिए शिक्षिका ने सराफ से की थी लूट
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी एवं बरामद कार।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के कुसमौरा निवासी सराफ सुभाष मौर्य से पांच अप्रैल को कालीचरण इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने पति और देवर के साथ मिलकर 5.30 लाख रुपये लूटे थे। आरोपियों पर 50 लाख रुपये का कर्ज था। माल पुलिस ने तीनों को बृहस्पतिवार रात तीन बजे काकराबाद अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
डीसीपी नार्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से संतकबीरनगर के मेंहदावल की दानिशा फातिमा, उसका पति मो. अफसर और देवर मो. अजमल है। दानिशा कालीचरण इंटर कॉलेज की शिक्षिका है। मो. अफसर बदायूं स्थित प्राथमिक विद्यालय बौरा में सहायक अध्यापक है और अभी निलंबित चल रहा है। उसका भाई अजमल पीओपी कारीगर है। तीनों वजीरगंज के गोलागंज में रह रहे थे।
इनके खिलाफ सराफ ने माल थाने में लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपियों से 2.80 लाख रुपये के दो सोने के कड़े, 29,500 रुपये, एसबीआई में जमा 1.90 लाख रुपये, सौ-सौ ग्राम के नकली सोने के दस बिस्किट, नकली सोने की दो चेन, आठ मोबाइल, 16 सिम और घटना में इस्तेमाल कार बरामद हुई है।
तीनों आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर
डीसीपी नार्थ के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बैंकों से 50 लाख रुपये का कर्ज ले रखा है। किस्त अदा न कर पाने के कारण बैंककर्मी उन पर दबाव बना रहे थे। इस कारण उन्होंने सुभाष से लूट की थी। अफसर और अजमल पर महाराजगंज, संतकबीरनगर, कृष्णानगर और गाजीपुर थाने में लूट व ठगी की एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी लोगों को नकली सोना थमाकर ठगते थे। तीनों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।
एक नजर में घटना
आरोपियों ने सुभाष मौर्या को कॉल कर सोने की 15 किलो की मूर्ति 5.30 लाख रुपये में बेचने का झांसा दिया था। पांच अप्रैल को सुभाष पत्नी के साथ माल के जेहटा मार्ग पर पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें सोने के टुकड़े का सैंपल दिया। सोना असली निकलने पर सुभाष ने 5.30 लाख रुपये दे दिए। इसके बदले आरोपी 15 किलो की तांबे की मूर्ति देकर भाग निकले थे।
Trending Videos

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी एवं बरामद कार। - फोटो : संवाद