सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Go to Ekana Stadium only if you want to watch the match

Lucknow News: मैच देखना हो तभी जाएं इकाना स्टेडियम की ओर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Go to Ekana Stadium only if you want to watch the match
इकाना स्टेडियम। 
विज्ञापन
लखनऊ। यातायात पुलिस ने इकाना स्टेडियम के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें मैच देखना है तभी रविवार को स्टेडियम की तरफ जाएं, अन्यथा वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। मैच के मद्देनजर यातायात के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
Trending Videos

00 मैच के दौरान शहीद पथ पर रोडवेज व अन्य सभी बसें व व्यावसायिक वाहन के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। निजी वाहनों एवं किराये की टैक्सी आदि पर रोक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


00 मैच के दौरान सिटी बसें शहीद पथ पर हुसड़िया एवं सुशांत गोल्फ सिटी के बीच नहीं रुकेंगी।
00 शहीद पथ पर ई रिक्शा और ऑटो पर भी प्रतिबंध रहेगा। सर्विस रोड पर भी ई रिक्शे नहीं चलेंगे।

00 अर्जुनगंज की तरफ से आने वाले ई रिक्शा व ऑटो अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी 112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे। इसके बाद पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर की तरफ जाएंगे।
00 अहिमामऊ से 500 मीटर की परिधि में सवारी उतारना और बैठाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले ही सवारी उतारेंगे।

00 जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहे से प्लासियो होते हुए चिह्नित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
00 जिनके पास वाहन पास नहीं हैं वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जाएंगे। इनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को प्लासियो मॉल में पार्किंग दिया जाएगा। प्लासियो मॉल की पार्किंग भर जाने के बाद वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी।

00 दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहे से होते हुए प्लासियो माॅल के पीछे वाहन पार्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed