फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Clash between two groups over a water dispute; one dead, two injured

Lucknow News: पानी के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, एक की मौत, दो घायल

Sat, 01 Aug 2026 03:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Clash between two groups over a water dispute; one dead, two injured
गोसाईंगंज में विवाद के बाद जुटे ग्रामीण।
लखनऊ। गोसाईंगंज के रसूलपुर टिकनिया मऊ गांव में घर के सामने लगे सरकारी नल का पानी बहने के मामले में दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस दौरान सिर पर चोट लगने से श्रमिक आजाद (40) की मौत हो गई। उनके पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग चोटिल हुए हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

आजाद के घर के सामने सरकारी नल लगा है। अक्सर इसका पानी बहकर उनके घर के सामने जमा हो जाता है। शुक्रवार दोपहर उन्होंने पानी को रोकने के लिए नल के पास मिट्टी डाल दी। शाम को इसे लेकर आजाद का पड़ोसी चंद्रिका से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। घटना में आजाद, उनके पक्ष के प्रदीप व सूरज को गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन

गांव में खूनी संघर्ष की सूचना पाकर गोसाईंगंज पुलिस पहुंची तो चंद्रिका व उनके पक्ष के लोग भाग चुके थे। गंभीर रूप से घायल आजाद, प्रदीप व सूरज को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप व सूरज को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि आजाद की पत्नी अंजू की तहरीर पर चंद्रिका, उसके बेटे अवधेश, हर्ष, अशोक, अभिषेक, उमित, चंद्रिका के भाई रामसूचित, उसके बेटे सुमित, अमित, ललित गांव के नान, उसके बेटे कमलू, उदल व फैजान, शिवा व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हुए, पर मौके पर कोई नहीं मिला। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गोसाईंगंज में विवाद के बाद जुटे ग्रामीण।

गोसाईंगंज में विवाद के बाद जुटे ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed