फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM akhilesh yadav gets special invite for 'dedh ishqiya' premiere

फजीहत से डरे अखिलेश, 'माधुरी' से किनारा

Fri, 10 Jan 2014 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Jan 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
CM akhilesh yadav gets special invite for 'dedh ishqiya' premiere

सैफई महोत्सव में माधुरी दीक्षित के शानदार परफार्मेंस के बाद उनकी फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ के प्रीमियर शो पर सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जा रहे थे।

विज्ञापन


लेकिन फजीहत से डरे सीएम ने प्रीमियर में जाने से मना कर दिया है।


शुक्रवार को ‘डेढ़ इश्किया’ का प्रीमियर शो गोमतीनगर के वेव मल्टीप्लेक्स में दोपहर 2:30 बजे से होगा।

यह पहली बार था जब प्रदेश का मुख्यमंत्री किसी फिल्म के प्रीमियर शो पर खुद मौजूद होता।

कहा जा रहा है कि माधुरी ने मुख्यमंत्री को प्रीमियर शो के लिए आमंत्रित किया था। राज्य सरकार ने फिल्म को एक करोड़ रुपये अनुदान दिया है। फिल्म की 75 फीसदी शूटिंग यूपी में हुई है।

विज्ञापन

इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के निर्माता विशाल भारद्वाज, निर्देशक अभिषेक चौबे, नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी समेत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माताओं ने दोपहर एक बजे के बाद के शो बुक करा लिए हैं। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ की आधा दर्जन लोकेशनों के साथ सीतापुर के महमूदाबाद किले में भी हुई थी।

माधुरी और नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म का मुख्य गाना इसी किले में ही फिल्माया गया है। प्रीमियर शो के लिए तमाम राजनेताओं, अधिकारियों के साथ राजधानी के कई विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed