फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Municipal Corporation team pelted with stones; windows of four government vehicles smashed

Lucknow : नगर निगम की टीम पर पथराव, चार सरकारी गाड़ियों के शीशे टूटे, चौकी प्रभारी समेत कई घायल

Sun, 16 Aug 2026 08:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 16 Aug 2026 08:13 PM IST
सार

अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। पथराव में चार सरकारी वाहनों के आगे के शीशे टूट गए। वहीं, कई कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Municipal Corporation team pelted with stones; windows of four government vehicles smashed
हमले में टूटा वाहन का शीशा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पारा के आदर्श विहार गदियाना में रविवार को पशु कल्याण विभाग की टीम पर अभियान के दौरान पथराव कर दिया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहे अभियान के दौरान हुए पथराव में नगर निगम की चार सरकारी गाड़ियों के आगे के शीशे टूट गए। कई नगर निगम कर्मचारियों और बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी को भी गंभीर चोटें आईं है। वहीं, मौके से 18 भैस पकड़ी गई है।

विज्ञापन


नगर निगम के पशु कल्याण विभाग के प्रभारी अवधेश कुमार के मुताबिक टीम पुलिस बल के साथ रविवार दोपहर तीन बजे अभियान चल रहा था। इसी दौरान कुछ घोसियों और कई अज्ञात लोगों ने टीम और सरकारी वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


पथराव में चार सरकारी वाहनों के आगे के शीशे टूट गए। लगातार पत्थरबाजी में नगर निगम के कई कर्मचारियों के अलावा बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल के सिर फट गया वही अन्य कई जगहों पर गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है।इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की तहरीर पर पथराव करने वाले आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम के बनाए गए वीडियो के आधार पर पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed