{"_id":"6a81cc22715124d7a10292ac","slug":"video-video-nagara-nagama-ka-tama-para-patharava-cara-sarakara-gaugdhaya-ka-shasha-tatacaka-parabhara-samata-kaii-ghayal-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नगर निगम की टीम पर पथराव, चार सरकारी गाड़ियों के शीशे टूटे,चौकी प्रभारी समेत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नगर निगम की टीम पर पथराव, चार सरकारी गाड़ियों के शीशे टूटे,चौकी प्रभारी समेत कई घायल
पारा के आदर्श विहार गदियाना में रविवार को पशु कल्याण विभाग की टीम पर अभियान के दौरान पथराव कर दिया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहे अभियान के दौरान हुए पथराव में नगर निगम की चार सरकारी गाड़ियों के आगे के शीशे टूट गए। कई नगर निगम कर्मचारियों और बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी को भी गंभीर चोटें आईं है।वही मौके से 18 भैस पकड़ी गई है।
नगर निगम के पशु कल्याण विभाग के प्रभारी अवधेश कुमार के मुताबिक टीम पुलिस बल के साथ रविवार दोपहर तीन बजे अभियान चल रहा था। इसी दौरान कुछ घोसियों और कई अज्ञात लोगों ने टीम और सरकारी वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई।
पथराव में चार सरकारी वाहनों के आगे के शीशे टूट गए।लगातार पत्थरबाजी में नगर निगम के कई कर्मचारियों के अलावा बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी विनय पटेल के सिर फट गया वही अन्य कई जगहों पर गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की तहरीर पर पथराव करने वाले आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम के बनाए गए वीडियो के आधार पर पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।