सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM said: Implement OTS scheme to recover pending payments on properties, defaulters will get relief

सीएम बोले: संपत्तियों के लंबित भुगतान वसूलने के लिए लागू करें ओटीएस योजना, डिफॉल्टरों को मिलेगी राहत

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Feb 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आवास विभाग और आवास विकास परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। 
 

CM said: Implement OTS scheme to recover pending payments on properties, defaulters will get relief
सीएम ने दिए निर्देश। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद की आवंटित संपत्तियों के लंबित भुगतान की वसूली के लिए राज्य सरकार जल्द ही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 लागू करेगी। इससे प्रदेश भर के 19 हजार से अधिक आवंटियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Trending Videos


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आवास विभाग और आवास विकास परिषद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि ओटीएस के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का जल्द निस्तारण किया जाए। योजना के तहत आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों पर लगे ब्याज और दंड शुल्क (पेनाल्टी) में भारी छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से बकाया देयों और विवादित मामलों के कारण न सिर्फ योजनाओं की प्रगति रुक रही है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसलिए ओटीएस को व्यावहारिक, सरल और जनहितकारी बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि योजना का उद्देश्य केवल वसूली नहीं, बल्कि आम नागरिकों को राहत देना होना चाहिए।

किश्तों में भुगतान की भी सुविधा

सीएम ने निर्देश दिए कि यदि कोई आवंटी एकमुश्त भुगतान करने में सक्षम नहीं है, तो उसे किश्तों में भुगतान की सुविधा दी जाए। वहीं, जो आवंटी एकमुश्त भुगतान करेंगे, उन्हें अतिरिक्त छूट का लाभ भी दिया जाए। उन्होंने सभी आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

2020 की ओटीएस से फिर हुए थे डिफॉल्ट
गौरतलब है कि 2020 में भी ओटीएस योजना लागू की गई थी, जिससे हजारों लोगों को लाभ मिला था। लेकिन कोविड-19 के कारण कई आवंटी अंतिम भुगतान नहीं कर पाए और उनके मामले फिर डिफॉल्ट हो गए। ऐसे लोगों की संख्या अब 19 हजार से अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

अयोध्या में बनेगी वैदेही आर्ट गैलरी
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पास वशिष्ठ भवन परिसर में वैदेही आर्ट गैलरी स्थापित करने के निर्देश दिए। यह गैलरी माता सीता के जीवन और चरित्र पर आधारित होगी। सीएम ने कहा कि गैलरी में मिथिला की संस्कृति, लोकपरंपराएं और कला को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। साथ ही कथा-वस्तु, डिजाइन, विजुअल भाषा और आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed