{"_id":"62ae1651a04f075d974e4aec","slug":"cm-said-the-future-of-agniveers-is-bright-yogi-adityanath-appreciated-the-decisions-taken-by-the-prime-minister-in-the-interests-of-agniveers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agneepath scheme : सीएम ने कहा अग्निवीरों का भविष्य उज्ज्वल, प्रधानमंत्री के फैसलों को योगी आदित्यनाथ ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agneepath scheme : सीएम ने कहा अग्निवीरों का भविष्य उज्ज्वल, प्रधानमंत्री के फैसलों को योगी आदित्यनाथ ने सराहा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों को सर्विस काल के दौरान स्किल इंडिया सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इससे उन्हें उद्यमिता के साथ-साथ नागरिक सेवाओं में मौका मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निपथ योजना में अग्निवीरों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदमों को सराहा है। उन्होंने कहा है कि यह योजना देश की रक्षा शक्ति को और अधिक मजबूत बनाएगी। यह योजना युवाओं को राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए तैयार करेगी। राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पित हमारे अग्निवीर देश की अमूल्य निधि होंगे। कुल मिलाकर सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों का भविष्य उज्ज्वल है।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों के हितों में कई कदम उठाए गए हैं। मसलन केंद्रीय रक्षा मंत्रालय द्वारा कोस्ट गार्ड, रक्षा असैन्य पदों और रक्षा क्षेत्र के 16 सार्वजनिक उपक्रमों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत पदों को आरक्षित किया जाएगा। इसके अलावा भर्ती के पहले वर्ष में अग्निवीरों को आयु में 2 वर्ष की छूट भी दी जाएगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा असम राइफ ल्स की भर्तियों में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत पदों को आरक्षित किया जाएगा और उन्हें आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी ने कहा कि यूपी समेत विभिन्न राज्य पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को वरीयता देंगे। भारतीय नौसेना अपने यहां कार्यरत अग्निवीरों को मर्चेंट नेवी में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपेन स्कूलिंग 10वीं पास अग्निवीरों के लिए 12वीं कक्षा पास करने के लिए कस्टमाइज़्ड कोर्सेज लॉन्च करेगा। अग्निवीरों के भविष्य को संवारने के लिए सर्विंग डिफेंस पर्सनल के लिए इग्नू द्वारा तैयार किए गए एक विशेष 3 वर्षीय कौशल आधारित स्नातक पाठ्यक्रम को लागू किया जाएगा।
सेना के छोड़ने के बाद भी अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय अग्निवीरों द्वारा इन सर्विस प्रशिक्षण को मान्यता देते हुए इसे ग्रेजुएशन स्तर पर क्रेडिट्स के रूप में स्वीकार करेगा। अग्निवीरों को सर्विस काल के दौरान स्किल इंडिया सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इससे उन्हें उद्यमिता के साथ-साथ नागरिक सेवाओं में मौका मिल सकेगा। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, इंश्योरेंस कंपनी और वित्तीय संस्थान अग्निवीरों के लिए रोजगार के अवसरों की संभावनाएं तलाशेंगे।
उन्हें उनकी शैक्षणिक योग्यताओं तथा कौशल के आधार पर आवश्यक छूट और लाभ देते हुए रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया के तहत अपना व्यापार स्थापित करने के लिए सरकारी बैंक ऋ ण उपलब्ध कराएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना को कॉर्पोरेट घरानों ने भी सराहा है। सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को अपने संस्थानों में भर्ती करने की इच्छा व्यक्त की है।