फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Man injured after being hit by a school bus dies 10 days later; family refuses to perform last rites, dema

यूपी: स्कूल बस की टक्कर से घायल युवक की 10 दिन बाद मौत, मुआवजे की मांग पर अंतिम संस्कार से इनकार

Sat, 24 Oct 2026 01:23 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 24 Oct 2026 01:23 PM IST
सार

लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से घायल देवेंद्र कुमार की दस दिन बाद ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। बच्चों की फीस जमा करने जा रहे देवेंद्र की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पत्नी ने एक करोड़ रुपये मुआवजे और तीनों बच्चों के लिए नौकरी मांगी है।

विज्ञापन
UP: Man injured after being hit by a school bus dies 10 days later; family refuses to perform last rites, dema
परिजनों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलीबाग क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मुआवजे की मांग पूरी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। पत्नी ने स्कूल प्रबंधन से एक करोड़ रुपये मुआवजे और अपने तीनों बच्चों के लिए नौकरी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

बच्चों की फीस जमा करने जा रहे थे देवेंद्र

बरौली निवासी देवेंद्र कुमार (45) ठेकेदारी का काम करते थे। उनके तीन बच्चे वृंदावन सेक्टर-9 स्थित एनकेएम स्कूल में पढ़ते हैं। परिजनों के मुताबिक, 14 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे देवेंद्र मोटरसाइकिल से बच्चों की स्कूल फीस जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान वृंदावन सेक्टर-12 चौराहे के पास सामने से आ रही स्कूल बस ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज

हादसे के बाद देवेंद्र को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 24 अक्टूबर की रात उनका निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

 

विज्ञापन

एक करोड़ मुआवजे और बच्चों के लिए नौकरी की मांग

देवेंद्र की पत्नी क्रांति ने स्कूल प्रबंधन से एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और अपने तीनों बच्चों के लिए नौकरी की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार के भविष्य को देखते हुए मांगों पर निर्णय लिया जाना चाहिए। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में बातचीत का क्रम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed