UP Big News: योगी बोले- 'हमारी नियुक्तियों पर कोई सवाल नहीं उठा सकता', दादरी से अखिलेश का चुनावी अभियान शुरू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि भाजपा सरकार में नौ साल में हुईं नियुक्तियां इतने साफसुथरे तरीके से हुई हैं कि कोई भी इन पर उंगली नहीं उठा सकता है। वहीं, अखिलेश यादव ने दादरी से विधानसभा चुनाव 2027 के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पढ़ें- प्रदेश की बड़ी खबरें:
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने यूपी में नौ साल में नौ लाख सरकारी नौकरियां दी। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दादारी से विधानसभा चुनाव 2027 के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा को एक पार्टी नहीं बल्कि गिरोह करार दिया। वहीं, जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर मायावती ने कहा कि अगर इसमें रोड़े न अटकाए गए होते तो ये कब का शुरू हो गया होता। इसके लिए उन्होंने तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया। वहीं, प्रदेश में सिलिंडर को लेकर अभी भी लाइनें लग रही हैं। उपभोक्ता सिलिंडर न मिलने की शिकायतें कर रहे हैं। पढ़ें - प्रदेश की बड़ी खबरें:
सीएम योगी ने 665 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- कोई एक भी नियुक्ति पर सवाल नहीं उठा सकता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन में 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमने नौ साल में नौ लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है। पढ़ें पूरी खबर
सपा की समानता भाईचारा रैली: 'कल भी एक रैली हुई, उसमें लोग आए नहीं थे, उन्हें लाया गया', अखिलेश का BJP पर हमला
ग्रेटर नोएडा के दादरी में आयोजित सपा की समानता भाईचारा रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रैली में आने से पहले मुझे कुछ एटीएम की बातें सुनने को मिली हैं। हम लोग तो 10 साल से सरकार में नहीं हैं। तंज करते हुए कहा कि एटीएम के 'ए' पर कुछ लोग बहुत मेहरबान रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर
कारोबार सरेंडर, कब मिलेगा एलपीजी सिलिंडर, गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग
घर में गैस नहीं है, खाना कैसे बनाएं। ऑफिस से छुट्टी लेकर आया हूं, मुझे एलपीजी सिलिंडर कब मिलेगा। हॉकर कहता है गैस एजेंसी में जाकर पता करो और गैस एजेंसी में बैठे कर्मचारी कहते हैं हॉकर से पता करो, कारोबार ठप पड़ा है, आखिर कहां गया मेरा सिलिंडर। पढ़ें पूरी खबर
मायावती का दावा, बसपा सरकार में पूरे हुए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभी बुनियादी काम
बसपा सुप्रीमो मायावती ने जेवर एयरपोर्ट के उद्धाटन को लेकर बयान जारी किया है। वहीं, तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर इस कार्य में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने सपा पर भी हमले किए। पढ़ें पूरी खबर
हरदोई में दर्दनाक हादसा: वैन और बाइक की जोदरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
हरदोई जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इसमें एक वैन और बाइक मेंआमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार युवकों में से तीन की दर्दनाक मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर