सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath meets to Vidhansabha chief Satish Mahana.

UP: यूपी विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, स्वास्थ्य का लिया हालचाल, हुई थी ओपन हॉर्ट सर्जरी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Jul 2024 12:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे और उनका हालचाल लिया। विधानसभा अध्यक्ष की बीते महीने ओपन हार्ट सर्जरी की गई थी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath meets to Vidhansabha chief Satish Mahana.
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंचे। सीएम ने उनका हालचाल जाना। तबीयत बिगड़ने पर जून में विधानसभा अध्यक्ष का गुरुग्राम में ऑपरेशन हुआ था।

Trending Videos


सीएम योगी मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के 16-कालिदास मार्ग लखनऊ स्थित आवास पहुंचे। यहां महाना के परिजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - यूपी में 20 जिलों के 900 गांव बाढ़ की चपेट में, सीएम योगी बोले- पीड़ितों को 24 घंटे में दें मुआवजा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: दक्षिण की ओर मानसून टर्फ खिसकने से धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी


इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हालचाल जाना फिर विधानसभा अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह और सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह आदि भी मौजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पिछले महीने ओपन हॉर्ट सर्जरी की गई थी तब से वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed