{"_id":"697f1951498e0b550a007783","slug":"cm-yogi-said-concept-of-new-india-and-developed-india-has-been-kept-in-mind-in-budget-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2026: 'बजट में नए भारत व विकसित भारत की संकल्पना...', सीएम योगी बोले- हर वर्ग के लोगों का रखा गया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2026: 'बजट में नए भारत व विकसित भारत की संकल्पना...', सीएम योगी बोले- हर वर्ग के लोगों का रखा गया ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Budget 2026 For UP: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने रविवार को केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। इस बजट को सीएम योगी ने सराहा। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने रविवार को केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बजट में नए भारत व विकसित भारत की संकल्पना साफ दिखती है। रेल कॉरिडोर, आयुष और हेल्थ सेक्टर को महिलाओं पर केंद्रित करके जोर देना सराहनीय है।
Trending Videos
उन्होंने कहा कि छात्राओं या फिर कामकाजी महिलाओं के लिए, स्टैटिक्स से जुड़ी छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण करना, युवाओं के सपने को नई उड़ान देने के लिए, हर सेक्टर में अवसर उपलब्ध हो, इसका ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि यह बजट आम नागरिक के जीवन को सहज और सरल बनाने में सहयोग करेगा। अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगा। युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, अन्नदाता किसानों और आम नागरिक के लिए भी नए अवसर प्रदान करने वाला है। इन्कम टैक्स एक्ट अप्रैल से लागू करना और उसका सरलीकरण करना, ताकि हर व्यक्ति आसानी से आईटीआर भर सके, यह स्वागत योग्य कदम है।
