{"_id":"6af5565f38900f6de60e344a","slug":"cm-yogi-said-investment-in-up-will-increase-employment-and-skill-development-opportunities-as-well-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनएच ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी: 'यूपी में निवेश से बढ़ेंगे रोजगार', सीएम योगी बोले- कौशल विकास के भी अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनएच ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी: 'यूपी में निवेश से बढ़ेंगे रोजगार', सीएम योगी बोले- कौशल विकास के भी अवसर
Thu, 12 Nov 2026 11:32 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:32 AM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से CNH ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेश अनुकूल माहौल के कारण उत्तर प्रदेश आज विकास और औद्योगिक प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह परियोजना राज्य में कृषि मशीनीकरण, आधुनिक विनिर्माण और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : स्त्रोत- सूचना
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से सीएनएच (CNH) ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश में खेती के मशीनीकरण और आधुनिक विनिर्माण को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और कौशल विकास के नए अवसर पैदा करेगी।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह परियोजना प्रदेश की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका निभाएगी। इससे न केवल कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में मदद मिलेगी, बल्कि युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश पलायन, उपेक्षा, पिछड़ेपन, पहचान के संकट और अराजकता जैसे सवालों से जूझ रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज प्रदेश अशांति की स्थिति से निकलकर उत्सव और विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया राज की जगह कानून का राज स्थापित हुआ है। मजबूत कानून-व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, बिना डर के कारोबार और निवेशकों के भरोसे के मामले में तेजी से प्रगति की है।
सीएम ने आगे कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और निवेश के अनुकूल माहौल का ही परिणाम है कि आज देश-विदेश की कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रही हैं। सीएनएच की परियोजना भी इसी बदलते औद्योगिक परिदृश्य का हिस्सा है।