{"_id":"5d94cd918ebc3e01574227eb","slug":"congress-mla-aditi-singh-joins-special-session-in-vidhan-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस को दिया झटका, विशेष सत्र में भाग लेकर व्यक्त किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस को दिया झटका, विशेष सत्र में भाग लेकर व्यक्त किए विचार
Wed, 02 Oct 2019 09:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Oct 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को पार्टी को करारा झटका दिया। कांग्रेस पार्टी के सदन के बहिष्कार के फैसले की अवहेलना करते हुए वह न केवल विशेष सत्र में हिस्सा लेने पहुंची वरन अपने विचार भी रखे। सपा के बागी नितिन अग्रवाल और बसपा के बागी अनिल सिंह ने भी अपनी पिछली सरकारों को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन
विपक्षी दलों के तीनों बागी विधायकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सदन में बोलने का मौका मिला। अदिति सिंह ने सतत विकास के लक्ष्य पर कहा कि वह दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रपिता के सम्मान में सदन में आई हैं। वह बचपन से बापू की कहानी सुनती आ रही हैं। उन्होंने कहा, पंचायतीराज व्यवस्था का क्या हाल है? जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में खरीद-फरोख्त होती है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से कराने का प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कहा कि देश की एक चौथाई आबादी गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है। देश के 7 राज्यों के हालात दक्षिण अफ्रीका से भी बदतर हैं।
विज्ञापन
पिछली सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले गांव में जाति विशेष के लिए आवास आते थे। अब सभी को आवास मिल रहे हैं। उन्होंने ड्रिप इरीगेशन और पेयजल योजनाओं पर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा विकास के मुद्दे पर बात हो रही है तो मुझे बोलना चाहिए। देश हित में मुझे जो भी उचित लगा है, मैने बोला है।