{"_id":"5d95c2698ebc3e016e0289cf","slug":"congress-mla-aditi-singh-will-get-y-plus-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को झटका देने वाली विधायक अदिति सिंह को इनाम, मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को झटका देने वाली विधायक अदिति सिंह को इनाम, मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा
Thu, 03 Oct 2019 03:47 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Oct 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी जयंती पर आयोजित किए गए यूपी विधानमंडल के विशेष सत्र का कांग्रेस द्वारा बहिष्कार करने के बावजूद सत्र में हिस्सा लेने वाली पार्टी विधायक अदिति सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की घोषणा की गई है। उनकी सुरक्षा के लिए स्कोर्ट भी साथ चलेगा।
विज्ञापन
कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा अदिति सिंह का नया ठिकाना हो सकती है। इसके पहले उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर भी केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ की थी।
विज्ञापन
हालांकि, विशेष सत्र में शामिल होने पर उन्होंने कहा था कि वह दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रपिता के सम्मान में सदन में आई हैं। वह बचपन से ही बापू की कहानियां सुनती आई हैं।
विज्ञापन
अदिति सिंह रायबरेली सदर से पहली बार कांग्रेस विधायक चुनी गई हैं। उनके पिता अखिलेश सिंह भी कई बार विधायक रह चुके थे। पिछले दिनों उनके निधन पर शोक जताने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी रायबरेली स्थित उनके आवास पर गए थे। तभी से अदिति का रुख बदला-बदला बताया जा रहा है।
बुधवार को विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने पहुंचीं अदिति सिंह ने यह कहकर कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया कि मैंने वही किया जो क्षेत्र की जनता के हित में है, जनता की आवाज उठाना मेरा फर्ज है। पार्टी जो फैसला लेना चाहे, ले, मुझे मंजूर होगा।