{"_id":"6a2f1236770aefbe8a0c9ca6","slug":"contract-worker-dies-of-electrocution-at-kgmu-commotion-ensues-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1783632-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू में करंट से ठेका कर्मी की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू में करंट से ठेका कर्मी की मौत, हंगामा
विज्ञापन
मृतक राहुल गौतम की फाइल फोटो तथा प्रदर्शन करते सहकर्मी और विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रविवार को सफाई कार्य के दौरान करंट लगने से ठेका कर्मी राहुल गौतम (26) की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रॉमा सेंटर में परिजनों और सहकर्मियों ने हंगामा किया। रोते-बिलखते परिजनों और राहुल के साथियों ने उचित मुआवजे और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग उठाई।
परिवार का आरोप है कि राहुल को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के केवल चप्पल पहनाकर टंकी में भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार राहुल काकोरी के लीला खेड़ा गांव के निवासी थे। वह केजीएमयू में फायर विभाग से जुड़े कार्यों के लिए ठेके पर तैनात थे। पत्नी अंशिका ने आरोप लगाया कि राहुल को नेत्र विभाग के पास भूमिगत पानी की टंकी की सफाई के लिए बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के उतारा गया था। टंकी में इस्तेमाल हो रहे पंप में करंट आ रहा था जिसकी चपेट में आने से राहुल गंभीर रूप से झुलस गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर साथियों ने तलाश की तो वह टंकी के अंदर अचेत मिले। उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था के अनुरक्षण का कार्य मेसर्स गोविंद फायर सर्विसेज के जिम्मे है। राहुल इसी संस्था के कर्मचारी थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ठेका कंपनी को मृतक के आश्रितों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति और अन्य वैधानिक लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मृतक राहुल गौतम की फाइल फोटो तथा प्रदर्शन करते सहकर्मी और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला