{"_id":"6a6fac1c5a23d8227401f73d","slug":"contractor-father-and-labourers-attacked-for-not-paying-extortion-money-lucknow-news-c-13-lko1070-1857313-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंगदारी न देने पर ठेकेदार, पिता व मजदूरों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंगदारी न देने पर ठेकेदार, पिता व मजदूरों पर हमला
Mon, 03 Aug 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज। अतरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार देर रात ठेकेदार श्वेतांक बाजपेई, उनके पिता और मजदूरों पर हमला हुआ। बाइक सवार चार बदमाशों ने रंगदारी न देने पर उन्हें निशाना बनाया। हमले में ठेकेदार के पिता करुणा शंकर बाजपेयी गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूरों को भी चोटें आईं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।
आशियाना निवासी श्वेतांक बाजपेयी के मुताबिक वह पिता करुणा शंकर बाजपेयी और मजदूरों सत्यप्रकाश, शिव कुमार, प्रेम के साथ अतरौली रेलवे क्रॉसिंग पर बिजली की मरम्मत का काम कर रहे थे। तभी दो बाइक पर चार अज्ञात युवक पहुंचे। उन्होंने खुद को इलाके का दबंग बताते हुए 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने लाठी-डंडों से मजदूरों पर हमला किया। मजदूरों को बचाने आए करुणा शंकर बाजपेयी के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गए। शोर होने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए लखनऊ की ओर भाग गए। घायल करुणा शंकर बाजपेयी और मजदूरों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
एसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।