सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Copper pipes of air conditioners of six shops stolen

Lucknow News: छह दुकानों के एयर कंडीशनर के कॉपर पाइप चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 13 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Copper pipes of air conditioners of six shops stolen
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के राम-राम बैंक चौराहे के पास जीत प्लाजा में शनिवार की रात चोरों ने छह दुकानों के एयर कंडीशनर (एसी) के कॉपर पाइप काटकर चोरी कर लिए। यही नहीं, प्लाजा में खड़ी साइकिल भी उठा ले गए।
Trending Videos

सीता विहार कॉलोनी, जानकीपुरम विस्तार निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि जीत प्लाजा में श्रीकृष्णा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 30 मार्च की रात करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच चोर प्लाजा की दुकानों के बाहर लगे एसी के कॉपर पाइप काटकर उठा ले गए। चोरी की घटना श्रीकृष्णा ज्वैलर्स के अलावा द गुजरिया, लवन्या ब्यूटी पार्लर, तनु सैलून, ब्यूटी कॉस्मेटिक और फैंसी ब्यूटी पार्लर की दुकानों में भी हुई है। चोरों ने प्लाजा में खड़ी साइकिल भी चोरी कर ली। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed