सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There was a lot of game of making electricity bills of fake amounts.

Lucknow News: फर्जी रकम के बिजली बिल बनाने का खूब हुआ खेल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of game of making electricity bills of fake amounts.
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में जब से वर्टिकल व्यवस्था लागू हुई, तब से अमौसी जोन में बिजली कनेक्शन देने में ही नहीं, फर्जी रकम के बिल बनाने का भी खूब फर्जीवाड़ा हुआ। इस खेल में स्मार्ट कंपनी और मीटर इकाई के कुछ कार्मिकों की भी मिलीभगत रही।
Trending Videos

इसे सही कराने के नाम पर कई उपभोक्ताओं को बिलिंग इकाई के पूर्व एक्सईएन ने तीन-तीन माह तक दौड़ाया। इसकी शिकायत ऊर्जामंत्री तक पहुंची तो पूर्व एक्सईएन को एमडी कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया। हालांकि, वर्तमान में कार्यप्रणाली सुधरी है, मगर बिलिंग इकाई के कुछ पुराने कर्मचारी अब भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक : गुरुद्वारा का सही नहीं किया बिल
आलमबाग स्थित गुरुद्वारे का फर्जी तरीके से बनाया गया 95 हजार का बिल सही कराने के लिए सेवादार जयपाल सिंह दिसंबर से मार्च तक एक्सईएन के पास दौड़ते रहे, मगर सुनवाई नहीं हुई। तत्कालीन निदेशक योगेश कुमार की सिफारिश भी अनसुना कर दी गई। हालांकि, अब वर्तमान एक्सईएन समस्या का समाधान कर रहे हैं।
केस दो : 72,242 का बिल 115 रुपये बना

दुबग्गा के आम्रपाली योजना निवासी राजकुमार गुप्ता का 72,242 रुपये का फर्जी बिल बना दिया। वह अमौसी के जिम्मेदारों के पास खूब दौड़े, मगर बिल सही नहीं हुआ। अधीक्षण अभियंता से मिले तो तीन दिन में बिल संशोधित होकर 115 रुपये का बन गया।
केस तीन : 875 यूनिट का बिल 22 हजार

राकेश कुमार त्रिपाठी 25 नवंबर से गलत रीडिंग का बिल सही कराने के लिए अमौसी कार्यालय दौड़ रहे हैं। पहले एक्सईएन और अब एक महिला कार्मिक व बाबू सुविधा शुल्क देने का दबाव बना रहे हैं। उपभोक्ता ने एमडी को शिकायत पत्र भेजा है।
गलत बिलों के प्रकरण
जोन कुल समाधान लंबित
अमौसी 16,461 16,114 247
लखनऊ मध्य 8076 8076 शून्य
जानकीपुरम 8856 7090 1766
गोमतीनगर 4869 4785 124
नोट : यह शिकायत व समाधान 15 नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक की है
वर्जन
अब समय से सही हो रहे गलत बिल
Iपूर्व के लंबित गलत बिलों को सही कराने की मुहिम चल रही है। तत्कालीन एक्सईएन बिलिंग अवनीश कुमार को हटाकर पंकज सिंह की तैनाती की गई है, तब से गलत बिलों को सही करने का काम समय से चल रहा। वर्तमान में 247 केस लंबित हैं। I
I- रामकुमार, मुख्य अभियंता, अमौसी जोनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed