{"_id":"6a5403b3b66533517000cf46","slug":"couple-swindles-138-crore-rupees-under-the-pretext-of-securing-land-lucknow-news-c-13-lko1096-1825291-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन दिलाने के बहाने दंपती ने हड़प लिए 1.38 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन दिलाने के बहाने दंपती ने हड़प लिए 1.38 करोड़ रुपये
Mon, 13 Jul 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के महिपाल खेड़ा निवासी सीमा यादव ने दंपती पर जमीन दिलाने का झांसा देकर 1.38 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि करोड़ों की ठगी होने के कारण उनके पति को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
सीमा के मुताबिक उनके पति की 25 जुलाई 2025 को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। आरोप है कि करीब दो वर्ष पूर्व गोसाईंगंज के उमेद खेड़ा निवासी मदन शुक्ला ने परेहटा गांव में जमीन दिलवाने के बहाने उनके पति से 1.38 करोड़ रुपये लिए थे। सालभर बाद भी मदन ने जमीन नहीं दिलाई। बहुत कहने पर मदन ने अर्जुनगंज निवासी माधवी से उनके मकान का सौ रुपये के स्टांप पर एग्रीमेंट करा दिया। रकम वापस मांगने पर टालमटोल करने लगा। करोड़ों रुपये के नुकसान होने के कारण उनके पति राजेश को सदमा लग गया। आरोप है कि पति के मौत के तीन दिन बाद आरोपी मदन अपनी पत्नी कुसुम शुक्ला के साथ उनके घर आया और कुछ दिनों में पूरी रकम वापस करने की बात कही, लेकिन रुपये नहीं दिए। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।