फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CT scans will now be conducted right within the trauma casualty unit.

Lucknow News: अब ट्रॉमा कैजुअलिटी में ही हो जाएगा सीटी स्कैन

Mon, 03 Aug 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
CT scans will now be conducted right within the trauma casualty unit.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीजों को अब सीटी स्कैन जांच के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कैजुअलिटी में मोबाइल सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है। जांच रिपोर्ट मिलते ही डॉक्टर तुरंत इलाज शुरू कर सकेंगे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रेमराज सिंह ने बताया कि मशीन संचालन के लिए परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) में आवेदन किया गया है। एक सप्ताह में मंजूरी मिलने की उम्मीद है, अगले सप्ताह से जांच शुरू होगी। ट्रॉमा सेंटर में 400 बेड हैं, जहां मरीजों का भारी दबाव रहता है। पहले एक सीटी स्कैन मशीन होने से मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। इसके अतिरिक्त, ट्रॉमा सेंटर को तीन मोबाइल एक्सरे मशीनें भी मिली हैं। ये आईसीयू, पीडियाट्रिक वार्ड और कैजुअल्टी में एक्सरे जांच के लिए हैं। इन सुविधाओं से इमरजेंसी सेवा मजबूत होगी और गंभीर मरीजों की जान बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed