{"_id":"69c05738305f906f920a1456","slug":"cylinder-delivery-not-done-on-time-jam-imposed-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1656993-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: समय से नहीं हुई सिलिंडर की डिलीवरी, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: समय से नहीं हुई सिलिंडर की डिलीवरी, लगाया जाम
विज्ञापन
सिलिंडर के लिए जाम लगाकर धरने पर बैठे उपभोक्ता और व्यापारी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। जिले में गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही। बुकिंग के कई दिन बाद भी घर पर सिलिंडर न पहुंचने पर जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र के उपभोक्ताओं के सब्र का बांध रविवार को टूट गया। खाली गैस सिलिंडर लेकर बाबा विश्वनाथ भारत गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं की वहां मौजूद कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। इस पर कर्मचारी एजेंसी बंद कर चले गए।
इसके विरोध में उपभोक्ताओं ने जनकल्याण उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडेय की अगुवाई में सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी भी इसमें शामिल हो गए। करीब आधे घंटे बाद पुलिस और आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 45 दिन की बुकिंग की अवधि दो-तीन दिन में कंपनी की ओर से घटाकर 25 दिन कर दी जाएगी। साथ ही एजेंसी से जुड़े सभी उपभोक्ता भी कंपनी के रिकॉर्ड में शहरी किए जाएंगे। गैस किल्लत के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इस आश्वासन के बाद ही उपभोक्ता व व्यापारी नेताओं ने जाम और धरना समाप्त किया। विवेक श्रीवास्तव, आरके यादव, कमलेश्वर सोनी आदि मौजूद रहे।
इसलिए नाराज थे उपभोक्ता
जानकीपुरम विस्तार स्थित बाबा विश्वनाथ भारत गैस एजेंसी अभिलेखों में ग्रामीण क्षेत्र की एजेंसी है जबकि उससे जुड़े ज्यादातर उपभोक्ता शहरी क्षेत्र के हैं। नए नियम के तहत ग्रामीण उपभोक्ताओं की बुकिंग 45 दिन बाद और शहरी की 25 दिन ली जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एक तो उन्हें देर से सिलिंडर बुकिंग का मौका मिल रही है, दूसरे समय से सिलिंडर घर पर नहीं पहुंच रहा है। कई घरों में गैस न होने से इंडक्शन या हीटर पर खाना बनाने की नौबत आ चुकी है।
Trending Videos

सिलिंडर के लिए जाम लगाकर धरने पर बैठे उपभोक्ता और व्यापारी। - फोटो : संवाद