सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence Minister gifts museums, community centres, Dev Van and e-library worth Rs 58.27 crore

Lucknow News: 58.27 करोड़ के म्यूजियम, सामुदायिक केंद्रों, देव वन, ई लाइब्रेरी की रक्षामंत्री ने दी सौगात

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister gifts museums, community centres, Dev Van and e-library worth Rs 58.27 crore
जनता का अ​भिवादन स्वीकार करते राजनाथ सिंह।
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में एलडीए का म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट बनकर तैयार हो गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गोमतीनगर के विवेकखंड में आयोजित गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति वार्षिकोत्सव में म्यूजियम सहित 58.27 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
Trending Videos


चौक के हुसैनाबाद में 4,973 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस म्यूजियम में अवध की ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक झलक दिखेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि म्यूजियम का निर्माण 41.43 करोड़ रुपये से किया गया है। यह प्रदेश की पहली ऐसी बिल्डिंग है, जहां बिना किसी कॉलम या पिलर के 45 मीटर लंबा कैंटीलीवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्यूजियम में गैलरी भी बनाई गई है, जिनके नाम मूल धारा, हुनर का सफर, हस्तशिल्प, सांझी आस्था, गंगा-जमुनी तहजीब, कारीगरी, महफिल-ए-अवध, नृत्यकला, नाट्यशाला, सोच एवं संवाद और जायका-ए-अवध हैं। इन गैलरियों से अवध की संस्कृति को जीवंत रूप में दर्शाने का प्रयास किया गया है। म्यूजियम में वीआर गेमिंग एरीना भी बनाया गया है, जो दर्शकों को इतिहास से जोड़ने का नया अनुभव देगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि म्यूजियम सुबह 10 से रात आठ बजे तक खुलेगा। प्रवेश शुल्क बच्चों के लिए 50 व वयस्कों के लिए 100 रुपये रहेगा।





मिली लक्ष्मण मंडपम की सौगात

एलडीए की ओर से एचएएल के सीएसआर फंड से गोमतीनगर के विवेकखंड में 5.39 करोड़ रुपये से 2358 वर्गमीटर क्षेत्रफल में लक्ष्मण मंडपम बनाया है। गणेशगंज स्थित पुराना आरटीओ परिसर में 5.62 करोड़ से 930 वर्गमीटर क्षेत्रफल में लक्ष्मण मंडपम व ऐशबाग के सुदर्शनपुरी में 1.32 करोड़ की लागत से 662 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया है। सामुदायिक केंद्र में हॉल, कमरे, कैंटीन, योगा सेंटर, लाइब्रेरी, क्लीनिक, फिजियोथेरेपी, स्टोर रूम की सुविधा है। रक्षामंत्री ने इन तीनों कम्यूनिटी सेंटर का लोकार्पण किया।





गोमतीनगर में खुला देव वन

एलडीए ने गोमतीनगर के विनीतखण्ड में 3.82 करोड़ की लागत से देव वन-नक्षत्र वाटिका विकसित किया है। लगभग आठ एकड़ क्षेत्रफल में फैले देव वन में 12 राशि नक्षत्रों के प्रतीक पौधों की बाग लगाई गई है। पाथ-वे, योगा हट व बेंच भी हैं। वहीं विनीत खंड में 68.26 लाख रुपये की लागत से ई-लाईब्रेरी का निर्माण कार्य कराया गया है। रक्षामंत्री ने इनका भी शुभारंभ किया।

जनता का अभिवादन स्वीकार करते राजनाथ सिंह।

जनता का अभिवादन स्वीकार करते राजनाथ सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed