{"_id":"5d94ecda8ebc3e93a230d08c","slug":"defence-minister-rajnath-singh-in-lucknow-on-gandhi-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीजी को भारत ही नहीं, पूरी दुनिया देती है सम्मान : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीजी को भारत ही नहीं, पूरी दुनिया देती है सम्मान : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
Thu, 03 Oct 2019 12:00 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मान्यता केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनकी मान्यता पूरी दुनिया में रही है। आज भी पूरी दुनिया उनके विचारों से प्रभावित है, उन्हें सम्मान देती है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गांधीजी की 150वीं जयंती पर बुधवार को भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से आयोजित ‘गांधी संकल्प यात्रा’ में ये बातें कहीं।
विज्ञापन
जीपीओ पर हुए आयोजन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने के बाद राजनाथ पदयात्रा करते हुए हुसैनगंज पहुंचे और वहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
जीपीओ गांधी प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गांधीजी का एक भी राजनीतिक कार्यक्रम ऐसा नहीं था जिसमें सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक संदेश न छिपा हुआ हो। वे भारत को अंग्रेजों से तो आजाद कराना ही चाहते थे, इस भी विचार किया करते थे कि आजादी के बाद हमारे सपनों का भारत कैसा होगा।
विज्ञापन
आंदोलनों के दौरान गांधीजी कहा करते थे कि सभी अपने आसपास स्वच्छता, साफ-सफाई का ध्यान रखें। कोई गंदे कपड़े नहीं पहनेगा और न ही गंदा रहेगा, इससे हम स्वस्थ रहेंगे।