सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delay in starting polyclinics, lack of specialists pose hurdles

Lucknow News: पॉलीक्लीनिक शुरू करने में देरी, विशेषज्ञों की कमी बनी बाधा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Delay in starting polyclinics, lack of specialists pose hurdles
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में पॉलीक्लीनिक शुरू करने की योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में पांच पॉलीक्लीनिक शुरू करने का फैसला किया है, लेकिन डॉक्टरों के अभाव में संचालन चुनौती भरा है। पिछले साल 14 पॉलीक्लीनिक शुरू करने का खाका तैयार किया गया था।
Trending Videos

स्वास्थ्य विभाग ने 28 विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन केवल 22 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। इसमें से भी केवल 12 चिकित्सक ही सेवा देने को राजी हुए हैं। इस कारण तीन माह बाद भी क्लीनिक शुरू नहीं हो पाई। हर क्लीनिक में ईएनटी, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन और कैंसर विशेषज्ञ सहित अन्य विधाओं के दो विशेषज्ञ तैनात होने हैं। इसकी स्थापना के लिए करीब 10 लाख रुपये का बजट भी मिल चुका है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने इसी माह में पांच क्लीनिक में विशेषज्ञों की तैनाती करके उनका संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed