सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   repercussion of workers protests in Noida for wage hike have reached capital where employees created an uproar

UP News: वेतन वृद्धि के लिए नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन की आंच राजधानी तक पहुंची, कर्मियों ने किया हंगामा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

वेतन वृद्धि के लिए नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन की आंच राजधानी तक पहुंच गई है। यहां कर्मियों ने वेतन बढ़ाने के लिए हंगामा और नारेबाजी की। पुलिस ने मामले को संभाला। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

repercussion of workers protests in Noida for wage hike have reached capital where employees created an uproar
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर मजदूरों के प्रदर्शन की आंच राजधानी लखनऊ तक पहुंच गई है। सोमवार को मदरसन सूमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड ((MSWIL)) के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सरोजनीनगर में प्रदर्शन किया।
Trending Videos


बिजनौर रोड स्थित कंपनी के प्लांट पर सैकड़ों कर्मचारियों ने गेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी मूलभूत मांगों की अनदेखी की जा रही है। इससे नाराज होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आश्वासन पर रुका प्रदर्शन

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बिजनौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने कर्मचारियों से बात करके उनकी मांगों को प्रबंधन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना-प्रदर्शन रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed