सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav pays tribute to Baba Saheb says fight against injustice will continue

Ambedkar Jayanti: अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- नोएडा की घटना सरकार की नाकामी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Ambedkar Jayanti: डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Akhilesh Yadav pays tribute to Baba Saheb says fight against injustice will continue
अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आज डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष आंबेडकर जयंती केवल स्मृति दिवस के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जागरुकता और जनसंपर्क के व्यापक अभियान के रूप में मनाई जा रही है।

Trending Videos


राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। कहा कि हजारों साल के संघर्ष के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। हमारा संविधान सम्मान और अधिकारों का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने की मंशा रखती है। संविधान बचाने के लिए यूपी की जनता का धन्यवाद है। संविधान कागज नहीं, लोहे की तलवार है। यह न्याय और सम्मान दिलाने वाला है।

उन्होंने कहा कि नोएडा में जो कुछ हुआ, वह इस सरकार की नाकामी की वजह से हुआ। सरकार को इसकी जानकारी थी। इसके बावजूद इसे होने दिया गया। अगर, यह कोई साज़िश है, तो इसके लिए सीएम और भाजपा ज़िम्मेदार है। 2027 में भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। हम सब मिलकर सामाजिक न्याय का राज स्थापित करने के लिए काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed