{"_id":"69de4b4aa2d6efe2fb02abf3","slug":"up-1-698-million-farmers-in-the-state-to-undergo-verification-directive-issued-to-upload-data-to-portal-by-t-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदेश में 16.98 लाख किसानों का होगा सत्यपान, इस तारीख तक डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रदेश में 16.98 लाख किसानों का होगा सत्यपान, इस तारीख तक डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश में 16.98 लाख किसानों का दोबारा सत्यापन किया जाएगा, जिनका डाटा संदिग्ध या अधूरा है। सरकार ने 30 अप्रैल तक सभी किसानों का विवरण पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के 16.98 लाख किसानों का नए सिरे से सत्यापन कराया जा रहा है। इन किसानों का पोर्टल पर डाटा संदिग्ध अथवा अपूर्ण हैं। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसान रजिस्ट्री के वक्त इन किसानों का सत्यापन किया जाए। यह कार्ड 30 अप्रैल तक हर हाल में पूरा करना है।
Trending Videos
प्रदेश में किसान रजिष्ट्री का कार्य चल रहा है। इन दिनों गांवों में शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में कृषि एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी किसानों का पूरा विवरण, उनके हिस्से की जमीन और गाटा संख्या आदि पोर्टल पर अपडेट कर रहे हैं। अपडेट के बाद किसानों को एक आईडी नंबर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए चयनित किसानों में करीब 16.98 लाख के डाटा में कुछ गड़बड़ियां हैं। इन्हें संदिग्ध अथवा अपूर्ण श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र ने सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान के दौरान संदिग्ध एवं अपूर्ण श्रेणी वाले किसानों का भी सत्यापन किया जाए। यदि इन किसानों का सत्यापन नहीं किया गया तो ये किसान पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त पाने से बाहर हो जाएंगे।
