{"_id":"69de468d20433ce07006a3a0","slug":"up-heat-wave-begins-in-the-state-with-temperatures-crossing-40-degrees-in-five-districts-with-this-district-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू, पांच जिलों में पारा 40 डिग्री के हुआ पार, यह जिला रहा सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू, पांच जिलों में पारा 40 डिग्री के हुआ पार, यह जिला रहा सबसे गर्म
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 14 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Weather in UP: यूपी में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ने वाली है।
यूपी में जारी है गर्मी का असर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी में चल रही गर्म पछुआ हवाओं के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी आई है। मंगलवार को प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बुंदेलखंड सतेत प्रदेश के दक्षिणी जिलों में दोपहर में जबरदस्त गर्मी और तपिश महसूस की गई।
Trending Videos
माैसम विभाग का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों तक फिलहाल गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
मंगलवार को बांदा 42.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बांदा में रात का तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कर्नाटक और महाराष्ट्र में बने प्रति चक्रवात के मध्य भारत की ओर खिसकने से प्रदेश भर में तापमान में एक हफ्ते में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभावित है। आने वाले दिनों में तराई व कुछ जिलों को छोड़कर ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
मंगलवार को प्रदेश में 40 डिग्री पार वाले जिले
बांदा- 42.6 डिग्री
झांसी- 40.5 डिग्री
प्रयागराज- 40.4 डिग्री
वाराणसी-40.1 डिग्री
सुल्तानपुर- 40 डिग्री
झांसी- 40.5 डिग्री
प्रयागराज- 40.4 डिग्री
वाराणसी-40.1 डिग्री
सुल्तानपुर- 40 डिग्री
