सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ajay Rai asks How many women Prime Ministers, Chief Ministers, and Speakers has the BJP produced? Yashodab

UP: अजय राय बोले- भाजपा ने कितने महिला पीएम, सीएम और स्पीकर बनाए, जसोदा बेन को कभी सम्मान नहीं दिया गया

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 20 Apr 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न देने का आरोप लगाया। उन्होंने पूछा कि भाजपा ने कितनी महिलाओं को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्पीकर बनाया। कांग्रेस ने महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने का दावा किया। लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान यह बयान दिया गया।

UP: Ajay Rai asks How many women Prime Ministers, Chief Ministers, and Speakers has the BJP produced? Yashodab
अजय राय प्रेसवार्ता करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय नेहरू भवन, 10 माल एवेन्यू में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर महिलाओं के सम्मान और प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर तीखा हमला बोला।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि अब तक उसने कितनी महिलाओं को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और स्पीकर जैसे सर्वोच्च पदों पर बैठाया है। अजय राय ने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री द्वारा धन्यवाद का वीडियो दिखाया गया, लेकिन वास्तविक सम्मान और भागीदारी आज भी महिलाओं को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अजय राय ने कहा कि जसोदा बेन को सम्मान कब दिया जाएगा। जिस महिला को शादी करके घर लाया गया, उसे सम्मान नहीं दिया गया, तो भाजपा देश की महिलाओं को क्या सम्मान देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी सास के अंतिम संस्कार में जाने की इच्छा जताने पर उन्हें घर में हाउस अरेस्ट करा दिया गया।

हमेशा महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाया

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाया है और देश को सबसे ज्यादा महिला प्रधानमंत्री तथा महिला मुख्यमंत्री देने का काम कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि निर्णायक जिम्मेदारियां दीं।


पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा को पहले अपने संगठन और सरकारों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान हिस्सेदारी के लिए लगातार संघर्ष करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed