{"_id":"69eb62d2aed7f0856d008227","slug":"recruitment-for-500-positions-at-lucknow-job-fair-salary-up-to-25-000-per-month-upon-selection-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रोजगार मेले में 500 पदों पर भर्ती, चयन होने पर 25 हजार महीने तक का वेतन; जानें स्थान समेत पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रोजगार मेले में 500 पदों पर भर्ती, चयन होने पर 25 हजार महीने तक का वेतन; जानें स्थान समेत पूरा अपडेट
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी में सेवायोजन विभाग की ओर से 25 अप्रैल को आईआईएम रोड स्थित डॉ. एमसी सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें 500 पदों पर भर्ती होगी। आग पढ़ें और जानें समय और स्थान समेत पूरा अपडेट...
Job
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में आईआईएम रोड स्थित डॉ. एमसी सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेजेस परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन होगा। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित रोजगार मेले में करीब 500 पदों पर भर्ती होगी। चयन होने पर युवाओं को 25 हजार रुपये महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
Trending Videos
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में बेलस्टर, क्यूस क्रॉप, रोड पायलट टेक्नोलॉजी, एक्सलेंस एचआर, पंकज इंटर प्राइजेज, एसियन सर्विस, हंस वाहिनी, असिस्टेंट हेल्थ और सिंगुर ट्रेवेल जैसी स्थानीय कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों में युवाओं को एटीएम ऑफिसर, केयर एक्जीक्यूटिव, फाइनेंसियल एडवाइजर, सिक्योरिटी, हेल्पर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इन कंपनियों में कक्षा 10वीं से स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवाओं को नौकरी मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और पद के आधार पर युवाओं को 15 हजार से 25 हजार रुपये महीने तक वेतन दिया जाएगा।
बताया कि यह रोजगार मेला पूरी तरह से निशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी संगम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही जरूरी दस्तावेज के साथ रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। संगम पोर्टल पर रोजगार से जुड़ी अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X