{"_id":"69eb796445b492dd400dc64d","slug":"ailing-mother-dies-after-being-beaten-by-son-in-barabanki-accused-arrested-following-father-complaint-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बेटे की पिटाई से बीमार मां की मौत, पिता ने बताई हकीकत तो सभी रह गए सन्न; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बेटे की पिटाई से बीमार मां की मौत, पिता ने बताई हकीकत तो सभी रह गए सन्न; आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 24 Apr 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी में बेटे की पिटाई से बीमार मां की मौत हो गई। पिता ने हकीकत तो सभी लोग सन्न रह गए। पिता की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
anuj crime
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पहले तो इसे संदिग्ध मौत बताया गया मगर कुछ देर बाद मृतका के पति ने अपने बेटे पर हत्या करने का आरोप लगाया। कहा कि बेटे की पिटाई से पत्नी की मौत हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos
घटना सतरिख थाना क्षेत्र के बरकटही गांव की है। गांव निवासी कलावती (70) की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, कलावती लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। बृहस्पतिवार रात वह अपने घर में सोई थीं, लेकिन शुक्रवार सुबह जब परिजन जागे तो उन्हें मृत पाया गया। मौत की खबर फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ लगने पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के पति बनवारी लाल ने अपने ही बेटे दिनेश निषाद पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि 21 अप्रैल को घरेलू विवाद के दौरान बेटे दिनेश ने अपनी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इसी मारपीट के चलते उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनसे तहरीर लेने के बाद आरोपी बेटे दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। वृद्धा के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि आरोपी दिनेश अपने माता-पिता के साथ गांव के बाहर छप्परनुमा मकान में रहता था, जबकि परिवार के अन्य चार बेटे गांव के अंदर अलग-अलग घरों में रहते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

कमेंट
कमेंट X