{"_id":"69cad8fe99e8b659e803172a","slug":"dental-department-runs-out-of-x-ray-films-patients-are-advised-to-take-photos-with-their-mobile-phones-lucknow-news-c-13-lko1096-1667727-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डेंटल विभाग में एक्सरे फिल्म खत्म, मरीजों को मोबाइल से फोटो खींचने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डेंटल विभाग में एक्सरे फिल्म खत्म, मरीजों को मोबाइल से फोटो खींचने की सलाह
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के डेंटल विभाग में भारी बदइंतजामी है। कई दिनों से विभाग में एक्सरे फिल्म खत्म होने के कारण मरीजों को मॉनिटर से मोबाइल फोन के जरिये फोटो खींचकर डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जा रही है।
डेंटल विभाग में रोजाना 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में मरीजों को एक्सरे की जरूरत पड़ती है। डॉक्टरों का मानना है कि दांतों की अंदरूनी स्थिति, संक्रमण और गंभीर बीमारियों की सटीक पहचान के लिए एक्सरे अनिवार्य है। सोमवार को फिल्म उपलब्ध न होने के कारण इलाज की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित रही।
अस्पताल प्रबंधन की इस जुगाड़ वाली सलाह ने ग्रामीण इलाकों से आने वाले गरीब मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई मरीजों के पास कैमरा वाला स्मार्टफोन तक नहीं है, जिससे वे एक्सरे की फोटो ले सकें। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल से खींची गई फोटो में स्पष्टता न होने के कारण सटीक डायग्नोसिस करना मुश्किल होता है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, व्यवस्था जल्द ठीक हो जाएगी।
Trending Videos