फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Departments did not spend 4.76 Lakh crore rupees in uttar Pradesh.

UP News: पांच साल में बिना खर्च रह गए 4.76 लाख करोड़ रुपये, सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 02 Dec 2023 11:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Dec 2023 11:09 AM IST
सार

यूपी विधानसभा में पेश की गई सीएजी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यूपी के 16 विभागों ने अपना बजट खर्च नहीं किया है। इसका कारण योजना पर काम न करना या धीमी गति से काम करना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Departments did not spend 4.76 Lakh crore rupees in uttar Pradesh.
यूपी विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्य सरकार के अधीन 16 विभागों ने पांच साल में 4.76 लाख करोड़ रुपये खर्च ही नहीं किए। विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। खर्च न करने वालों में वित्त विभाग पहले और सबसे नीचे आवास विकास विभाग है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी अनुदान के अंतर्गत सतत बचतों का मतलब है कि या तो योजनाओं और कार्यक्रमों पर काम नहीं किया गया अथवा धीमी गति से काम किया गया। इसके परिणामस्वरूप 16 विभाग पांच साल में 4.76 लाख करोड़ रुपये खर्च नहीं कर सके। वर्ष 2018-19 से वर्ष 2022-23 के बीच के ऑडिट में पाया गया कि बेहद महत्वपूर्ण विभागों ने धीमी गति से काम किया या फिर किया ही नहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सदन में बोले योगी: विपक्ष को चिंता गोवंश की नहीं बल्कि बंद बूचड़खानों की, चाचा ने शायद सही रास्ता नहीं दिखाया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानसभा कार्यवाही: अखिलेश बोले- यूपी में ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा हैं सांड, गौशालाओं में है दुर्दशा का आलम


पांच साल में खर्च न करने वाले विभागों का लेखा-जोखा
विभाग -- बचत
आवास विकास -- 6570 करोड़
मध्यम उद्योग  -- 16500 करोड़
कृषि व अन्य -- 37264 करोड़
गृह विभाग -- 22421 करोड़
चिकित्सा -- 13616 करोड़
चिकित्सा (परिवार कल्याण) -- 10620 करोड़
नगर विकास विभाग -- 35074 करोड़
न्याय विभाग -- 12947 करोड़
महिला बाल कल्याण -- 16240 करोड़
राजस्व विभाग  -- 6925 करोड़
वित्त विभाग (ऋण) -- 105783 करोड़
वित्त विभाग (भत्ते)  --  52013 करोड़
शिक्षा विभाग (प्राथमिक) -- 70423 करोड़
शिक्षा विभाग (माध्यमिक) -- 11141 करोड़
समााज कल्याण --  43720 करोड़
सिंचाई विभाग -- 15674 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed