लखनऊ। पुराने लखनऊ के शीशमहल स्थित अजाखाना अज्जू साहब में मशहूर अंजुमन-ए-शब्बीरिया की तीन दिवसीय शब्बेदारी का शुक्रवार को अलविदाई अलम की जियारत के साथ समापन हो गया। अलम की जियारत के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंद उमड़े और इमाम हुसैन (अ.स.) व शहीदाने कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश की। समापन के मौके पर अजाखाना अज्जू साहब से अलविदाई अलम बरामद किया गया। जिसे मोहल्ले की गलियों में गश्त कराते हुए अकीदतमंदों को जियारत कराई गई। इसके बाद अलम को पत्थर वाली मस्जिद तक ले जाया गया, जहां मजलिस, नौहाख्वानी, मातम और दुआ के साथ तीन दिवसीय शब्बेदारी संपन्न हुई।

अलविदाई अलम की जियारत के लिए उमड़े अकीदतमंद

अलविदाई अलम की जियारत के लिए उमड़े अकीदतमंद

अलविदाई अलम की जियारत के लिए उमड़े अकीदतमंद