सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DIOS and PWD officers should inspect Chutki Bhandar Girls College.

Lucknow News: चुटकी भंडार गर्ल्स कालेज का निरीक्षण करें डीआईओएस, पीडब्ल्यूडी के अफसर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
DIOS and PWD officers should inspect Chutki Bhandar Girls College.
हाईकोर्ट।
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज स्थित चुटकी गर्ल्स इंटर कॉलेज के जर्जर भवन को लेकर हाईकोर्ट ने ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से विद्यालय का निरीक्षण करने और 28 अप्रैल को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने डीआईओएस और लोनिवि के अधिकारियों को 28 को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का भी निर्देश दिया है।
Trending Videos

न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ल की खंडपीठ ने यह आदेश विजय कुमार द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याची के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि विद्यालय के कमरों की स्थिति अत्यंत जर्जर है। नगर निगम और जिलाधिकारी की गठित कमेटी इसे असुरक्षित घोषित कर चुकी है। याचिका में विद्यालय को तत्काल किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की गई है। उधर, कालेज के प्रबंधक की ओर से कहा गया कि कालेज में कुछ रिपेयर का काम कराया गया है। इसपर कोर्ट ने डी आई ओ एस समेत पी डब्ल्यू डी के अफसरों को कालेज की निरीक्षण का आदेश देकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed