सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctor Turns Monster: Administers Sedative Injection to Young Female Patient in UP Hospital, Then Rapes Her Tw

हैवान बना डॉक्टर: यूपी के हॉस्पिटल में भर्ती युवती को दिया नशीला इंजेक्शन, फिर ओटी में किया दो बार दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 21 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़िता ने बताया कि बुधवार की दोपहर उसकी नाक में आक्सीजन के लिए पाइप डालने के लिए डॉक्टर उसे ओटी में ले गए। इसके पहले कलाई में लगी वीगो से उसे एक इजेक्शन दे दिया गया।

Doctor Turns Monster: Administers Sedative Injection to Young Female Patient in UP Hospital, Then Rapes Her Tw
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सीएचसी से 50 मीटर की दूरी पर संचालित तेजस हॉस्पिटल में भर्ती युवती के साथ इलाज करने वाले डॉक्टर विजय कुमार गिरि पर नशीला इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। बृहस्पतिवार को जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Trending Videos


बख्शी का तालाब के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती एक प्राइवेट कॉलेज के हॉस्टल में रहकर तीन माह का डिप्लोमा कोर्स कर रही है। युवती को बीते रविवार को चक्कर आने की शिकायत पर हॉस्टल वार्डन की सूचना पर परिजनों ने दुबग्गा के पास निजी अस्पताल में इलाज करवाया। मंगलवार को फिर से उसकी तबीयत बिगड़ने पर अपने परिचित की मदद से बख्शी का तालाब तहसील सड़क तेजस हॉस्पिटल में शाम को भर्ती करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के उसके साथ माता-पिता और बड़ी बहन भी साथ थी। पीड़िता ने बताया कि बुधवार की दोपहर उसकी नाक में ऑक्सीजन के लिए पाइप डालने के लिए डॉक्टर उसे ओटी में ले गए। इसके पहले कलाई में लगी वीगो से उसे इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसको कुछ पता नहीं चल सका। होश में आने पर उसको अपने कपड़े अस्त-व्यस्त मिले।
विज्ञापन





 

बृहस्पतिवार फिर डॉक्टर ने ओटी ले जाकर किया गलत काम

युवती का आरोप है कि बृहस्पतिवार को फिर से पाइप डालने के लिए डॉक्टर उसको ओटी में ले चलने की बात कही गई। उससे पहले उसको नर्स ने इंजेक्शन दे दिया। ओटी में डॉक्टर ने नर्स और उसकी बहन को बाहर निकालकर अंदर से लॉक कर लिया। अर्ध बेहोशी की हालत में डॉक्टर ने विजय कुमार गिरि ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ओटी से बाहर आकर पीड़िता ने पूरी बात अपनी बहन को बताई।

परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी डॉक्टर हिरासत में

युवती की बात सुनने के बाद परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर बख्शी का तालाब पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन और युवती से बातचीत की गई तो युवती ने बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई पूरी घटना पुलिस को बताई। 

पुलिस ने अस्पताल से ही डॉक्टर विजय कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। एफएसएल की टीम ने कुछ नमूने जांच के लिए एकत्र किए। एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। परिजन जैसे ही तहरीर देते हैं, एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

किराये पर अस्पताल लेकर जा रहा था डॉक्टर

एसीपी ने बताया कि छानबीन में इस बात का पता चला है कि आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरि तेजस अस्पताल को किराये पर लेकर चला रहा था। वह पहले से शादीशुदा है और उसने झांसी के एक प्राइवेट कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई की है। एसीपी ने बताया कि फिलहाल अस्पताल की ओटी को सील कर दिया गया है। आरोपी डॉक्टर सीतापुर के तंबौर राजनपुर गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed