सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   husband commits suicide after murdering wife with sharp-edged weapon In Sitapur police are investigating

Sitapur: धारदार हथियार से पत्नी की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड, एक साल पहले हुई थी शादी; पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 21 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या के बाद पति ने जान दे दी। एक साल पहले शादी हुई थी। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

husband commits suicide after murdering wife with sharp-edged weapon In Sitapur police are investigating
Demo Image - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सीतापुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पत्नी का शव घर के आंगन में खून से लथपथ मिला। वहीं, पति का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची कि पति ने पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगा ली है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।



घटना थानगांव थाना क्षेत्र के इसरौली गांव की है। पुलिस जांच के अनुसार, दीपक उर्फ दीपू भार्गव (22) का अपनी पत्नी छाया देवी (24) से बुधवार देर रात कुछ विवाद हुआ था। शोर सुनकर आए परिजनों ने दोनों को रोकने की कोशिश की। जब तक परिजन गांव के लोगों को बुलाने के लिए गए तब तक दीपू ने आंगन में ही छाया की धारदार हथियार से हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपू ने छाया के चेहरे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। घटना के बाद वह खुद घर के अंदर एक कमरे में चला गया। वहां उसने रस्सी के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। जब परिजनों ने आकर देखा तो छाया का शव आंगन में चारपाई पर पड़ा था। वहीं दीपू का शव फंदे से लटक रहा था। 
विज्ञापन
Trending Videos


सूचना पर एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह, सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। परिजनों से भी घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि छाया के पिता मेवालाल की तहरीर पर सास, ससुर गोबरे, मामा के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एक वर्ष पूर्व हुआ था विवाह

दीपू भार्गव की शादी रेउसा के हरिहरपुर नेवादा निवासी मेवालाल की पुत्री छाया देवी के साथ 09 मई 2025 को हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही विदाई को लेकर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। मायके पक्ष के अनुसार, कुछ संभ्रांत लोगों की पंचायत के बाद 19 मई 2026 को छाया को ससुराल भेजा गया था। 

परिजनों का यह भी कहना है कि छाया देवी चार माह की गर्भवती है। हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, दीपू ने कुछ दिन पहले ही धारदार हथियार खरीदा था। इसी से उसने छाया की हत्या कर दी।

अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी

एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिली थी। परिजनों से पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई कि पति अपनी पत्नी को बांके से मार रहा था। परिजन यह देखकर अपने अन्य रिश्तेदारों को बुलाने के लिए गए थे। वापस आने पर उनको महिला का शव पड़ा मिला था। घटना के अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed