सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Drinking water crisis deepens in summer due to breakdown of hand pump

Sitapur News: हैंडपंप खराब होने से गर्मी में गहराया पेयजल संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 21 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in summer due to breakdown of hand pump
विज्ञापन
कमलापुर। भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हैंडपंप खराब होने से राहगीर व ग्रामीण पानी के लिए भटकने को विवश हैं। सचिव से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने पानी की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए खराब हैंड़पंप दुरुस्त कराने की मांग उठाई है।

नेशनल हाईवे पर बसे कमलापुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगा एकमात्र इंडिया मार्का हैंडपंप कई बीते काफी समय से खराब पड़ा है। इसके अलावा पेयजल का कोई अन्य साधन नहीं है। कस्बे में न तो कोई वॉटर कूलर लगा है न ही कोई प्याऊ संचालित हो रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान प्यास बुझाने के लिए लोगों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। इसी तरह कसमंडा ब्लॉक के केवलपुर गांव में भगवान दीन के घर के सामने लगा हैंडपंप करीब एक माह से खराब पड़ा हुआ है। पानी के लिए ग्रामीणों को लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरा गांव में अजय कश्यप के घर के सामने लगा हैंडपंप कई महीनों से खराब है। ग्रामीण लल्तू, रामप्रसाद, कन्हई, धर्मेश आदि ने बताया कि उनके परिवारों की पानी की जरूरत इसी हैंडपंप से पूरी होती थी, लेकिन हैंडपंप खराब होने के कारण पानी के लिए दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर के के नाम पर लाखों रुपये कागजों में खर्च कर दिए जाते हैं। इसके बाद भी हैंड़पंप खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

ग्रामीणों के मुताबिक सचिव अनुराग मौर्या से कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कसमंडा बीडीओ राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कमलापुर चौराहे के पास लगे हैंडपंप को रीबोर कराते हुए दूसरी जगह स्थापित कराया जाएगा। इसके अलावा सभी खराब हैंड़पंपों को दुरुस्त कराए जाने के लिए भी मातहतों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed