सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Five kilograms of polythene was seized and a fine of Rs 2,000 was collected.

Sitapur News: पांच किलो पॉलिथीन जब्त कर वसूला दो हजार रुपये जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 21 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Five kilograms of polythene was seized and a fine of Rs 2,000 was collected.
विज्ञापन
नैमिषारण्य। नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को तंबाकू उत्पादों के विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 12 दुकानों से पांच किलो पॉलिथीन बरामद करते हुए दो हजार रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से ललिता देवी मंदिर से 500 मीटर परिधि में गुटखा, सिगरेट व बीड़ी इत्यादि तंबाकू उत्पाद बेचने व सेवन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

अमर उजाला ने 20 मई को ललिता देवी मंदिर के आसपास तंबाकू उत्पाद बिकने की खबर को प्रमुखता से उजागर किया था। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर नगर पालिका व पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की। डीएम डॉ. राजा गणपाति आर ने नैमिषारण्य तीर्थ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मां ललिता देवी मंदिर परिसर के 500 मीटर दायरे में गुटखा, तंबाकू, सिगरेट, पॉलिथीन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री धड़ल्ले से हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ विंध्याचल व पुलिस पर्यटन प्रभारी राजेश शुक्ला की संयुक्त टीम ने बुधवार को ललिता देवी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण कर दुकानदारों को 500 मीटर दूर तंबाकू उत्पाद बेचने के निर्देश दिए। टीम ने लगभग 12 दुकानों से पांच किलो पॉलिथीन जब्त करते हुए दो हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई बिक्री अथवा उपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

नियमित तौर पर चलेगा अभियान
जिलाधिकारी के आदेशानुसार अभियान चलाकर सिगरेट, गुटका, तंबाकू विक्रेताओं को मंदिर के 500 मीटर दायरे से दुकानें हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पॉलिथीन जब्त कर जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया है।
- विंध्याचल, ईओ नगर पालिका मिश्रिख नैमिषारण्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed