{"_id":"6a5404bc859659ec4d03e96f","slug":"dr-narayan-prasad-head-of-the-nephrology-department-will-receive-sgpgis-first-governors-gold-medal-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1825890-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नेफ्रोलाॅजी विभागाध्यक्ष डॉ. नारायण प्रसाद को मिलेगा एसजीपीजीआई का पहला गवर्नर गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नेफ्रोलाॅजी विभागाध्यक्ष डॉ. नारायण प्रसाद को मिलेगा एसजीपीजीआई का पहला गवर्नर गोल्ड मेडल
विज्ञापन
डॉ. नारायण प्रसाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) के 30वें दीक्षांत समारोह में पहली बार गवर्नर गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। बेस्ट फैकल्टी के लिए यह सम्मान नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नारायण प्रसाद को दिया जाएगा। 14 जुलाई को संस्थान के श्रुति प्रेक्षागृह में होने वाले समारोह में 279 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। 13 उत्कृष्ट शिक्षक, शोधकर्ता, चिकित्सक और विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों और स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत संबोधन देंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।
संस्थान के डीन डॉ. शालीन कुमार ने बताया कि समारोह में डीएम, एमसीएच, एमडी, पीडीसीसी और बीएससी नर्सिंग के 279 प्रशिक्षु डॉक्टरों और नर्सिंग विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके. धीमन वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। राज्यपाल विद्यार्थियों की डिग्रियों को डिजीलॉकर पर भी वर्चुअली अपलोड करेंगी।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार कर्नल वरुण बाजपेई ने बताया कि समारोह में शोध, नवाचार, शिक्षण और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। सर्वाधिक इंट्राम्यूरल और एक्स्ट्राम्यूरल शोध अनुदान प्राप्त करने वाले तथा सर्वाधिक पेटेंट दाखिल करने वाले संकाय सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक सरोकारों के तहत एचपीवी टीकाकरण प्रमाण-पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट और स्कूली बच्चों को पुस्तकें वितरित की जाएंगी। संस्थान द्वारा गोद लिए गए गांवों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी।
ये होंगे सम्मानित
गवर्नर गोल्ड मेडल (बेस्ट फैकल्टी): प्रो. डॉ. नारायण प्रसाद (नेफ्रोलॉजी)
प्रो. एस.आर. नायक अवॉर्ड (आउटस्टैंडिंग रिसर्च इन्वेस्टिगेटर): प्रो. चिन्मय साहू (माइक्रोबायोलॉजी), डॉ. आलोक कुमार (मॉलिक्यूलर मेडिसिन एवं बायोटेक्नोलॉजी)
प्रो. एस.एस. अग्रवाल अवॉर्ड (रिसर्च एक्सीलेंस): डॉ. अभिषेक शुक्ला (न्यूरोसर्जरी), खुशी शुक्ला (पीएचडी, मॉलिक्यूलर मेडिसिन एवं बायोटेक्नोलॉजी)
प्रो. आर.के. शर्मा अवॉर्ड: सर्वश्रेष्ठ डीएम – डॉ. आदर्शा (मेडिकल जेनेटिक्स), सर्वश्रेष्ठ एमसीएच – डॉ. सम्प्रति दरिया (एंडोक्राइन सर्जरी)
पद्मश्री डॉ. एस.एस. सरकार गोल्ड मेडल: डॉ. महीम नाज़ (एमडी रेडियोडायग्नोसिस)
सर्वाधिक इंट्राम्यूरल अनुदान: प्रो. एबल लॉरेंस (क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी)
सर्वाधिक एक्स्ट्राम्यूरल ग्रांट : डॉ. सी.पी. चतुर्वेदी (हीमैटोलॉजी, एससीआरसी)
सर्वाधिक पेटेंट : डॉ. तन्मय घटक (इमरजेंसी मेडिसिन)
करुणाश्री गोल्ड मेडल (एमएससी नर्सिंग) : ललिता यादव
आयुष्य ज्योति गोल्ड मेडल (बीएससी नर्सिंग) : अमृता