{"_id":"6a67ba3962a04f6004004b2b","slug":"drunken-men-in-a-car-attempted-to-kidnap-a-teenage-girl-lucknow-news-c-13-lko1096-1848739-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कार सवार शराबियों ने किशोरी को अगवा करने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कार सवार शराबियों ने किशोरी को अगवा करने का किया प्रयास
Tue, 28 Jul 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शी का तालाब। इटौंजा फ्लाईओवर के पास रविवार दोपहर कार सवार शराबियों ने किशोरी को जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। किशोरी ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। किशोरी के पिता का आरोप है कि इटौंजा थाने शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई करने बजाय उन्हीं की ही बाइक जब्त कर ली।
किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी अपनी भतीजी के साथ दवा लेकर घर लौट रही थी। उनकी बाइक का पहिया एक शराबी के पैर पर चढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी को पीटा और अपहरण करने का प्रयास किया। पिता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय बेटी की बाइक थाने में खड़ी करवा ली। सोमवार को भी पुलिस ने बाइक नहीं छोड़ी। मामला सहायक पुलिस आयुक्त बख्शी का तालाब विकास पांडेय तक पहुंचा। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।