फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   107 complaints received across six districts; 95 resolved.

Lucknow News: छह जिलों में आईं 107 शिकायतें, 95 का निस्तारण

Tue, 28 Jul 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
107 complaints received across six districts; 95 resolved.
​शिविर में सुनी गईं समस्याएं।
लखनऊ। निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय के अफसरों ने छह जिलों के हितधारकों की 95 शिकायतों का समाधान किया। लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी व रायबरेली में हुए कार्यक्रम में 107 शिकायतें मिलीं। अधिकारियों ने हितधारकों को विश्वास योजना एवं कर्मचारी नामांकन अभियान-2026 के बारे में बताया और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित पीटीसी इंडस्ट्रीज में हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त/प्रभारी अधिकारी अश्विनी कुमार गुप्ता ने नियोक्ताओं और उनके प्रतिनिधियों से संवाद किया। हितधारकों की समस्या और सुझाव जाने।
विज्ञापन

बाराबंकी में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय आशीष कुमार ने हितधारकों को विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी। बताया कि जुलाई में क्षेत्रीय कार्यालय में लगभग 82 फीसदी दावों का निस्तारण ऑटो मोड के माध्यम से किया गया। हरदोई में जोनल पर्यवेक्षक एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय प्रतीश सिंह ने समस्याएं सुनीं। लखीमपुर खीरी में करुणेंद्र कुमार मिश्रा, रायबरेली में आलोक चंद्र दीक्षित और सीतापुर में सुहैल खान के नेतृत्व में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed