{"_id":"6a67c661b031b2affd034ddf","slug":"locks-on-two-societies-firm-operators-shut-the-shops-and-left-lucknow-news-c-13-lko1070-1847496-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो समितियों में ताला, दुकानें बंदकर चले गए फर्म संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो समितियों में ताला, दुकानें बंदकर चले गए फर्म संचालक
विज्ञापन
खाद की दुकानों का निरीक्षण करतीं जिला कृषि अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जिला कृषि अधिकारी के निरीक्षण में दो सहकारी समितियां बंद मिलीं। दो उर्वरक प्रतिष्ठानों के संचालक निरीक्षण की सूचना पर दुकान बंद कर खिसक गए। कृषि अधिकारी ने इन निजी उर्वरक फर्म संचालकों को नोटिस जारी किया है। दो स्थानों पर बायो-केमिकल उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित की है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने रविवार को मोहनलालगंज विकासखंड क्षेत्र की उर्वरक दुकानों और दो सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। सहकारी समिति भौदरी सिसेंडी व भौदरी गौतमखेड़ा बंद मिली। मेसर्स रामा कंस्ट्रक्शन भीलमपुर और विक्की खाद भंडार निगोहां के संचालक दुकान बंद कर चले गए। कृषि अधिकारी ने इन दोनों प्रतिष्ठानों से खाद की बिक्री पर रोक लगाते हुए कारण बताओ नोटिस दिया है। जायसवाल बर्तन एवं खाद स्टोर के निरीक्षण में बायो-केमिकल्स उत्पाद मिलने पर बिक्री प्रतिबंधित की है। उत्पाद का नमूना भी प्रयोगशाला भेजा गया। इसी तरह अतीक खाद स्टोर सिसेंडी में भी बायो उत्पाद मिला।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकान बंद कर जाने वाले फर्म संचालकों को नोटिस और चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।